Uncategorized

हर सम्भव अनुकूल परिस्थिति निर्माण कर बालिकाओं को शासन आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित कर रही है – बलजीत छाबड़ा

शासकीय कन्या शाला में हुआ वार्षिक उत्सव का आयोजन


नगरी। स्व. अभिषेक गोलछा शासकीय कन्या शाला के वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नव निर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा थे। वहीं अध्यक्षता शाला प्रबंधन समिति की अध्यक्ष प्रतिमा देवांगन ने किया। विशेष अतिथि वार्ड की पार्षद चेलेश्वरी साहू, पार्षद राजा पवार थे। प्राचार्या श्रीमती नाग ने शाला का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत कर शाला विकास से सम्बंधित कुछ मांगे रखी जिसे यथाशीघ्र पूर्ण करने का आश्वासन उपस्थित अतिथियों ने दिया। नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा कहा कि शासन बालिका शिक्षा के प्रति गम्भीर है और बालिकाओं को हर सम्भव अनुकूल परिस्थिति निर्माण कर शासन आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित कर रही है। श्री छाबड़ा ने आगे कहा कि नगरी नगर में कन्या शाला का अपना इतिहास रहा है और इस संस्था से अनेक ऐसी छात्राएं पढ़ कर निकली है जो आज उच्च पदों पर आसीन होकर नगरी नगर का नाम रोशन कर रही है। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका अनिता सोम ने किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!