Uncategorized

गायत्री परिवार द्वारा 50 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का किया गया सम्मान

आज आवश्यकता है चरित्र , ज्ञान एवं संस्कारवान विद्यार्थी तैयार करने की जो देश के भविष्य हैं- खिलेश्वरी किरण

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा प्रकोष्ठ जिला धमतरी का आयोजन

अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में गायत्री परिवार जिला धमतरी में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा वर्ष 2025 के 50 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का जिला स्तरीय सम्मान कार्यक्रम का आयोजन गायत्री शक्तिपीठ धमतरी में किया गया। जिसमें धमतरी,कुरुद, मगरलोड, नगरी एवं भखारा ब्लाक के कक्षा 5वीं से 12 वीं के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं का निर्धारित प्रशस्ति पत्र,मेडल, मोमेंटो एवं नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
सम्मान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ आर एन मिश्रा सहायक जिला शिक्षा अधिकारी धमतरी ने प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए बहुत कठिन परिश्रम करना पड़ता है।
अध्यक्षता कर रहे जिला समन्वयक दिलीप नाग ने कहा कि परीक्षा का उद्देश्य देश के लिए श्रेष्ठ एवं संस्कार वान नागरिक तैयार करना है। विशिष्ट अतिथि
श्रीमती खिलेश्वरी किरण ने कहा कि
आज आवश्यकता है चरित्र वान, ज्ञानवान एवं संस्कार वान विद्यार्थी तैयार करना,जो हमारे देश के भविष्य हैं। प्रारंभ में स्वागत भाषण जिला संयोजक प्रदीप देवांगन द्वारा दिया गया। उसके बाद जिला सचिव एल के यादव द्वारा प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया।सत संकल्प पाठ वरिष्ठ परिजन राजकुमार साहू द्वारा कराया गया। माडल इंग्लिश हायर सेकेण्डरी स्कूल की कक्षा 9 वीं की आर्या सिन्हा जो राज्य में 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है का प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मान किया गया। इसी क्रम में जिले के विभिन्न शालाओं से पहुंचे हुए प्राचार्य गण , प्रभारी शिक्षक शिक्षिकाओं को गुरुदेव का साहित्य एवं पेन भेंटकर सम्मान किया गया। साथ में अभियान में सहयोग करने वाले वरिष्ठ गायत्री परिजनों एवं पालक गणों का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन व्याख्यता ओमप्रकाश नाग द्वारा एवं आभार प्रदर्शन वरिष्ठ परिजन गोविंद मीनपाल द्वारा किया गया।
कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में जिला संयोजक प्रदीप देवांगन, सचिव एल के यादव, कोषाध्यक्ष मोहन गंजीर सहायक प्रबंध ट्रस्टी चेतन साहू,सहित ब्लाक समन्वयक उगेश बंसोर, शेखन साहू, जालम सिंह कुंभकार, ,रेखराम साहू, संदीप देशमुख, गजानंद साहू,डा रामचंद्र मेश्राम, माखनलाल साहू, पुरुषोत्तम निर्मल कर,डामन लाल साहू, नमिता देवांगन, साक्षी देशमुख, प्रमिला साहू, मैकूराम निषाद,अनुज साहू,नगरी से सुरेश साहू,टेमन साहू,हरख राम साहू,कुरुद से कार्तिक राम साहू, मगरलोड से खिलावन साहू,नरसिंग पटेल, नारायण साहू,डोमन यादव, भखारा से मोहन साहू, चन्द्र सेन साहू,नेम सिंग सिन्हा शारदा साहू, चिदानंद साहू सहित शालाओं के प्राचार्य गण, शिक्षक शिक्षिकाओं,पालक गण एवं वरिष्ठ गायत्री परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!