Uncategorized

विधायक ओंकार साहू ने दी भारतीय महिला क्रिकेट टीम को ऐतिहासिक वनडे वर्ल्डकप जीतने की बधाई

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने कप्तान हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर पहली बार महिला वनडे विश्व कप जीतकर इतिहास रचा है। यह जीत पूरे देश के लिए गर्व और गौरव का क्षण है.इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर विधायक ओंकार साहू ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।विधायक श्री साहू ने कहा कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपने अदम्य साहस, संघर्ष और टीम भावना से यह सिद्ध कर दिया है कि मेहनत, समर्पण और आत्मविश्वास के बल पर कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता। यह जीत न केवल खेल के क्षेत्र में, बल्कि प्रत्येक क्षेत्र में देश की हर बेटी के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। आज पूरा देश इन बेटियों पर गर्व कर रहा है।उन्होंने विशेष रूप से शेफाली वर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच और दीप्ति शर्मा को प्लेयर ऑफ द सीरीजbचुने जाने पर भी बधाई दी। श्री साहू ने कहा कि इन खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने भारतीय महिला क्रिकेट को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है।अंत में उन्होंने कहा कि यह जीत भारतीय नारी शक्ति की असली पहचान है और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करने वाली ऐतिहासिक मिसाल बनकर सदैव याद की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!