Uncategorized

चुनाव पूर्व पुलिस आई एक्शन में, एक ही दिन में 33 लोगों की खिलाफ की गई प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई

शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने जुटी है पुलिस, कानून व्यवस्था का उल्लंघन पड़ रहा भारी

धमतरी। एसपी आंजनेय वष्र्णेय के मार्गदर्शन में जिला पुलिस लगातार अपराधों की रोकथाम व अपराधियों की धरपकड़ में सफल हो रही है। वर्तमान में विभिन्न विशेष अवसरो पर कानून व्यवस्था बनाए रखना व शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराना बड़ी चुनौती है जिस पर जिला पुलिस खरा उतर रही है। इसी कड़ी में लगातार असामाजिक तत्वों, गुंडा बदमाशो व कानून व्यवस्था का उल्लंघन करने वालो पर कार्रवाई जारी है। बता दे कि कल एक ही दिन में 7 थानों की पुलिस ने कुल 33 लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं को तहत कार्रवाई की है। जिसमें दो मामले धारा 151 के तहत व 31 लोगों पर 107, 116 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। ज्ञात हो कि 107, 116 व 151 सीआरपीसी की धाराएं है। जिनके तहत पुलिस द्वारा किसी व्यक्ति द्वारा शांति भंग करने या भंग करने की आंशका के तहत कार्रवाई की जा सकती है। वर्तमान में चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने गुंडा बदमाशो व असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर है। और बदमाशो पर कार्रवाई जारी है। पुलिस के उक्त कार्रवाई से निगरानी बदमाशो व असामाजिक तत्वों में हड़कम्प है।
हाथ, मुक्का व राड से मारपीट का मामला दर्ज
भखारा थाना अन्तर्गत ग्राम कोसमर्रा निवासी सतराम पार्थी पिता मुकुंद राम पार्थी ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है कि आरोपीगण उनके ब्यारा में अपने जेसीबी से नींव खोद रहे थे जिसे मना करने पर आरोपियों ने एक होकर अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए उसे व उसके पुत्र को हाथ, मुक्का व लोहे के राड से मारपीट कर चोट पहुंचाया है। जिसकी शिकायत पर भखारा थाने में अजीत साहू, नेमीचंद साहू के विरुद्ध धारा 294, 323, 506, 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध किा गया है।
अवैध शराब पर की गई कार्रवाई
मगरलोड पुलिस ने कोरगांव नाला पुल के नीचे अवैध रुप से शराब बिक्री करते हुए महिला संगीता कमार पति जेठुराम कमार गिरफ्तार किया है। महिला के कब्जे से 20 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 4 हजार को जप्त कर आबकारी एक्ट 34 (2) के तहत मामला दर्ज किया है। इसी प्रकार कुरुद पुलिस द्वारा भाठापार ग्राम बगौद के पास संतु साहू पिता खूबलाल साहू को अवैध रुप शराब परिवहन करते हुए पकड़ा। आरोपी के कब्जा से 13 पौवा देशी मशाला व 4 पौवा देशी प्लेन शराब कीमती 1790 रुपये को जप्त कर आबकारी एक्ट 34 (1) के तहत कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!