Uncategorized

बायपास स्वीकृति की खुशी में आतिशबाजी कर विधायक अजय चंद्राकर का जताया गया आभार

भखारा नगरवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। भखारा बायपास सड़क निर्माण के लिए शासन से प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है। इसके साथ ही वर्षों से लंबित इस बहुप्रतीक्षित परियोजना का मार्ग अब पूरी तरह साफ हो गया है। अब टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात बहुत जल्द निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
भखारा में लगभग 4 किलोमीटर लंबे बायपास के निर्माण हेतु शासन द्वारा 14 करोड़ 94 लाख 9 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। यह महत्वपूर्ण उपलब्धि पूर्व कैबिनेट मंत्री अजय चंद्राकर के सतत प्रयासों का परिणाम है, जिनके सहयोग और पहल से भखारा बायपास परियोजना को पुनः गति मिल सकी है।उल्लेखनीय है कि यह बायपास सड़क निर्माण कार्य सन 2012–13 से अधूरा पड़ा हुआ था, जिससे नगर के भीतर यातायात दबाव, जाम और दुर्घटनाओं की समस्या बनी हुई थी। बायपास के निर्माण से नगर के अंदर भारी वाहनों का आवागमन कम होगा तथा यातायात व्यवस्था अधिक सुचारु व सुरक्षित बनेगी।बायपास स्वीकृति की खबर मिलते ही नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति जैन, विधायक प्रतिनिधि हरख जैन, उपाध्यक्ष विष्णु साहू पूर्व उपाध्यक्ष दुलेश्वर साहू पाषर्दगण परदेसी राम कंवर झम्मन साहू छबीलाल निर्मलकर हितेंद्र साहू राजू सेन भूपेंद्र यादव चक्र सुदर्शन चंदेल भूपेश्वरी चंदेल चांदनी साहू चंद्र प्रकाश साहू टकेश्वर पुरी गोस्वामी प्रीतम साहू शंकर देवले अभिषेक शिंदे सोमनाथ साहू रूपेश कंवर रामसेवक कंवर गौतमी पटेल छत्रपाल बेस सरपंच प्रतिनिधि आदि ने नारेबाजी कर आतिशबाजी आकर अजय चंद्राकर जिंदाबाद के नारों से आभार व्यक्त किया।पार्षदगण एवं नगरवासियों में हर्ष और उत्साह की लहर दौड़ गई। इसी खुशी में भखारा सिहाद के निवासियों द्वारा अटल चौक पर आतिशबाजी कर पूर्व कैबिनेट मंत्री अजय चंद्राकर के प्रति आभार व्यक्त किया गया। लोगों ने मिठाइयाँ बाँटकर इस निर्णय का स्वागत किया।नगरवासियों ने कहा कि बायपास सड़क का निर्माण भखारा के विकास में मील का पत्थर साबित होगा, जिससे व्यापार, परिवहन और क्षेत्रीय विकास को नई दिशा और गति मिलेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!