Uncategorized

भाजपा से जुड़े नेता के फार्म हाउस में सत्ता संरक्षण के बिना अफीम की खेती असंभव :- कांग्रेस

फाईल फोटो


धमतरी। दुर्ग जिले के समोदा गांव से अफीम की खेती का मामला सामने आने के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर तीखे आरोप लगाए हैं. कांग्रेस जिला अध्यक्ष तारिणी चन्द्राकर ने दावा किया है कि समोदा गांव के एक फार्म हाउस में करीब 10 एकड़ जमीन पर अफीम की खेती किए जाने का खुलासा हुआ है और यह खेती भाजपा से जुड़े एक नेता के संरक्षण में की जा रही थी उन्होंने कहा कि बिना सत्ता के संरक्षण के इतनी बड़ी मात्रा में अफीम की खेती संभव नहीं है। जिला अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि जिस व्यक्ति के फार्म हाउस में अफीम की खेती की बात सामने आई है वह भाजपा का सक्रिय पदाधिकारी है और पार्टी के कई कार्यक्रमों में उनकी भागीदारी रही है सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ भी मौजूद है। विधायक ओंकार साहू ने कहा कि प्रदेश में नशे का कारोबार तेजी से फैल रहा है लेकिन सरकार इसे रोकने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है. गांजा अफीम और अन्य नशीले पदार्थों का अवैध कारोबार लगातार बढ़ रहा है जिसका सबसे ज्यादा असर युवाओं पर पड़ रहा है. प्रशासन की संरक्षण में धमतरी क्षेत्र के अनेक स्थान युवाओं को नशे की ओर धकेलने का केंद्र बनते जा रहे हैं. सिहावा विधायक अंबिका मरकाम ने कहा की पिछले 13 महीने में प्रदेश में नारकोटिक से जुड़े कई मामले दर्ज किए गए हैं जिनमें से कई मामलों का खुलासा सोशल मीडिया के जरिये हुआ है इसके बावजूद सरकार की ओर से ठोस कार्रवाई नजर नहीं आ रही है आगे कहा कि प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में खुले आम नशीली पदार्थ का कारोबार हो रहा है तो इसके पीछे कौन लोग हैं इसका खुलासा होना चाहिए कांग्रेस ने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच करने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, पूर्व विधायक गुरमुख सिंह होरा, लेखराम साहू ने इस मामले को लेकर प्रदेश के गृह मंत्री से भी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की हैं उनका कहना था कि यदि राज्य में इतने बड़े पैमाने पर अवैध नशे का कारोबार चल रहा है तो इसके लिए सरकार और संबंधित विभागों की जवाबदारी तय होनी चाहिए। मोहन लालवानी, शरद लोहाना, पंकज महावर, विजय देवांगन ने कहा की बिना सत्ता के संरक्षण के ड्रग राजधानी के आलावा धमतरी जैसे शांत प्रिय जिले मे खुलेआम नहीं बिक रहा हैं राज्य में भाजपा की 2 साल से सरकार है। कौन सत्ताधीश इसके पीछे है इसका भी खुलासा होना चाहिए। विपिन साहू, प्रभातराव मेघावाले, आनंद पवार, कविता बाबर ने कहा की यह अफीम की खेती भाजपा नेता करवा रहा था। भाजपा के सभी कार्यक्रमों में उसकी महत्वपूर्ण और सक्रिय भागीदारी रहती है। वह भाजपा का स्थापित नेता और प्रदेश पदाधिकारी है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!