Uncategorized

पारिवारिक विवाद ने लिया बड़ा रूप,हमले में महिला घायल

धमतरी-कुरूद थाना क्षेत्र के ग्राम खम्हरिया में दो भाईयों के बीच का विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। जिसमें घर में मौजूद महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल के दोनों बच्चे केतना साहू 16 वर्ष और धनजंय साहू 12 वर्ष ने बताया कि उनका और चाचा का परिवार आजू-बाजू रहते हैं, बीच में उनकी दीवार है जिसे लेकर आए दिन विवाद होता रहता है। बुधवार को विवाद के बीच दीवार को चाचा के घरवालों ने तोड़ दिया।गुरूवार सुबह पिता मुकेश साहू राजमिस्त्री के काम से निकल गए थे। तभी लगभग 10 बजे चाचा चुम्मन साहू, चाची लता और उनका बेटा घर पहुंचकर मारपीट शुरू कर दिया। हम दोनों से भी मारपीट की गई। जैसे-तैसे जान बचा कर घर के अंदर छुप गए। इसी बीच तीनों ने मां राधिका साहू पर डंडा और हथौड़ी से हमला कर दिया। थोड़ी देर बार बाहर निकलने पर देखा तो मां गंभीर अवस्था में पड़ी हुई थी तुरंत कुरूद पुलिस को सूचना दिए। 108 एंबुलेंस से मां को कुरूद अस्पताल ले गए जहां से धमतरी जिला अस्पताल भेजा गया। हम लोगों की जान को खतरा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!