Uncategorized

जुड़वा बच्चों की मौत, विधायक अजय चन्द्राकर ने परिवार से की मुलाकात

कोकड़ी में कुएं के चारों ओर घेरा बनाने किया निर्देशित

कुरुद। ग्राम कोकड़ी में कुएं में गिरने से दो मासूम जुड़वा बच्चों की मौत के बाद कुरुद विधायक अजय चंद्राकर ने शोक संतप्त परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना देने के साथ 10 हजार रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की और प्रशासन को आर्थिक सहायता के लिए आदेशित किया। घटना स्थल का दौरा करने के बाद अजय चंद्राकर ने भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने राजस्व अनुविभागीय अधिकारी डीडी मंडावी को निर्देश दिया कि ग्राम कोकड़ी में उस कुएं के चारों ओर सुरक्षा बाउंड्री वॉल बनाई जाए, जहां यह हादसा हुआ था। यह कदम गांववासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और भविष्य में इस तरह की त्रासदियों से बचने के लिए उठाया गया है। इसके अलावा अजय चंद्राकर ने स्थानीय प्रशासन से आग्रह किया कि वे गांव में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए व्यापक और प्रभावी उपाय करें। यह निर्देश प्रशासन की जिम्मेदारी को रेखांकित करता है कि वे गांववासियों की सुरक्षा के लिए सतर्क रहें और आवश्यक कदम उठाएं। राजस्व अनुविभागीय अधिकारी के निर्देश पर नायाब तहसीलदार दुर्गेश सिंह और पटवारी मत्स्यपाल ने ग्राम कोकड़ी में घटना स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भूमि के स्वामित्व ओमप्रकाश पिता तुलसीराम पटेल को तार फेंसिंग के लिए निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त, नायब तहसीलदार दुर्गेश सिंह पटवारी अंजनी मत्स्ययपाल मृतक के परिजनों से मुलाकात कर आरबीसी 6-4 के तहत शासन को प्राक्कलन प्रस्तुत करने की योजना बनाई गई है। यह कदम परिवार को प्रशासनिक सहायता प्रदान करने के लिए उठाया गया है, ताकि उन्हें आवश्यक मदद और राहत मिल सके। इस अवसर पर परिजन डोमेश साहू, केशर साहू, छबिराम किशोर, देवराज साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्णकांत साहू, सोसायटी अध्यक्ष राम कुमार साहू, सरपंच टिकेश साहू, सोहन साहू, यशवंत साहू, रेखराम सारथी आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!