Uncategorized

जैन संघटना के पदाधिकारियों का हुआ नगरी प्रवास

नगरी। भारतीय जैन संघटना शाखा नगरी के संयोजन में आयोजन जैन मंदिर के उपाश्रय स्थल में हुआ, जिसमें भारतीय जैन संघटना के राज्य स्तर के पदाधिकारी अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, समाजजनों से जीवन्त संपर्क करने समसामयिक विषयों पर चर्चा करने उपस्थित थे। संघटना के संजय सिंघवी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, मनोज लक्कड़ राष्ट्रीय प्रमुख निरीक्षण कार्यक्रम, एवं पूर्व राज्य अध्यक्ष विजय गंगवाल राज्य अध्यक्ष, प्रमोद लुंकड़ पूर्व राज्य अध्यक्ष एवं मानवेंद्र दफ्तरी राज्य सचिव आज के परिवेश में एवं सामाजिक गतिविधियों एवं सामाजिक एकता व अखण्डता पर व्यक्तव्य दिये। जिन्होंने समाज के वर्तमान दशा और दिशा पर चिंतन करते हुए लोगों को जागृत करने का प्रयास किया। 21 मार्च को रायपुर में संपूर्ण छत्तीसगढ़ के भारतीय जैन संघटना के आयोजन में भारतीय जैन संघटना के संस्थापक शांतिलाल मुथा उपस्थित रहेंगे जिन्होंने अपने अनुभव के आधार पर लोगों को मार्गदर्शन करेंगे। कार्यक्रम में विशेष रूप से जैन संघ अध्यक्ष उत्तम गोलछा, भारतीय जैन संघटना शाखा नगरी के अध्यक्ष अजय नाहटा, कमल नाहटा, सोहन गोलछा, मोहन भंसाली बाबूलाल बोहरा, गौतम मालू आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!