वार्ड क्रमांक 15 में बोर खनन कार्य पूर्ण, पेयजल समस्या के समाधान से वार्डवासियों में खुशी
लंबे समय से की जा रही थी पेयजल सुविधा की मांग

भखारा- भखारा-भठेली नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 15 में पेयजल समस्या के समाधान हेतु बोर खनन कार्य सफलतापूर्वक संपन्न कर लिया गया है। वार्डवासियों द्वारा लंबे समय से स्वच्छ एवं नियमित पेयजल व्यवस्था की मांग की जा रही थी, जिसे ध्यान में रखते हुए नगर पंचायत द्वारा आवश्यक पहल करते हुए बोर खनन कराया गया।बोर खनन कार्य पूर्ण होने के बाद वार्ड के नहर नाली पार क्षेत्र सहित आसपास के रहवासियों में खुशी का माहौल है। स्थानीय नागरिकों ने कहा कि इस कार्य से पेयजल की समस्या काफी हद तक दूर होगी और उन्हें राहत मिलेगी।वार्डवासियों ने इस महत्वपूर्ण जनहितकारी कार्य के लिए नगर पंचायत, अध्यक्ष श्रीमती ज्योति हरख जैन, सी एम ओ हरी कृष्ण पाँवरिया,संबंधित पार्षद गौतमी पटेल एवं नगर पंचायत प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद प्रेषित किया। नागरिकों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी प्रकार क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए कार्य किए जाते रहेंगे।l