Uncategorized

हर मोर्चे पर विफल भाजपा सरकार गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ा कर आम जनता पर कर रही मंहगाई का दोहरा प्रहार

घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपए और व्यावसायिक सिलेंडर में 115 रुपए की बढ़ोत्तरी का कांग्रेस कर रही पुरजोर विरोध


धमतरी। हाल ही में केन्द्र सरकार द्वारा घरेलु व व्यवसायिक गैस सिलेण्डर के दाम में वृद्धि की गई है जिस पर कांग्रेस द्वारा पुरजोर विरोध किया जा रहा है। इसी कड़ी में कांग्रेस जिलाध्यक्ष तारिणी चन्द्राकर, धमतरी विधायक ओंकार साहू, पीसीसी उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक गुरुमुख सिंह होरा, एआईसीसी के ओंबीसी विभाग के राष्ट्रीय समन्वयक व पूर्व विधायक लेखराम साहू, पूर्व महापौर विजय देवांगन, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष शहर लोहाना, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष नीशु चन्द्राकर व जिला पंचायत सदस्य कविता योगेश बाबर ने इस मुद्दे पर सरकार को घेरा है।
उक्त नेताओं ने रसोई गैस की कीमतों में हुई बढ़ोत्तरी को लेकर केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार विकास और राहत के बड़े-बड़े दावे करती है। वहीं दूसरी तरफ महंगाई बढ़ाकर आम जनता की जेब पर लगातार बोझ डाला जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने भाषणों में जनता को आकर्षित करने की कोशिश करते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। सरकार की कथनी और करनी में स्पष्ट अंतर दिखाई देता है और अब जनता भी इसे समझ चुकी है। हाल ही में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपए और व्यावसायिक सिलेंडर में 115 रुपए की बढ़ोत्तरी की गई है। रसोई से जुड़ी लगभग हर चीज महंगी हो चुकी है। अब गैस सिलेंडर की कीमत बढऩे से घर का बजट पूरी तरह बिगड़ जाएगा और रसोई का खर्च और बढ़ जाएगा। अंतरराष्ट्रीय हालात को बहाना बनाकर केंद्र सरकार देश की जनता पर महंगाई का बोझ डाल रही है। कांग्रेसियों का कहना है कि केवल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े हैं, लेकिन आने वाले समय में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी बढ़ोत्तरी की आशंका है। जिससे महंगाई और बढ़ेगी। आम जनता पहले से ही मंहगाई के बोझ तले दबी हुई उस पर हर घर के लिए आवश्यक गैस सिलेण्डर के दाम में बेहताशा वृद्धि गरीब व मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए मंहगाई की दोहरी मार के सामान है। जनता राज्य की विष्णुदेव साय सरकार व केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के नीतियों से त्रस्त हो चुकी है। उक्त नेताओं ने आगे कहा कि कांग्रेस हमेशा ही जनता के हितो के लिए लड़ाई लड़ती रहेगी। इस बढ़ोत्तरी का कांग्रेस पुरजोर विरोध कर रही है। और आगे भी करती रहेगी।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!