Uncategorized

केंद्र सरकार ऐसी दिल्ली विस्फोट क़े दोषियों व देशविरोधी शक्तियों को नहीं बख्शेगी-उमेश साहू

धमतरी-दिल्ली के लाल क़िला क्षेत्र में 10 नवम्बर की शाम हुए कार-विस्फोट ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस हृदयविदारक घटना में निर्दोष नागरिकों की मृत्यु अत्यंत दुखद और निंदनीय है। इस घटना ने एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है कि राष्ट्रविरोधी ताकतें हमारे देश की शांति, एकता और अखंडता को चुनौती देना चाहती हैं।भारतीय जनता पार्टी धमतरी जिला मीडिया प्रभारी उमेश साहू ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह विस्फोट केवल एक अपराध नहीं, बल्कि हमारे देश की आत्मा पर किया गया हमला है। जिन निर्दोष लोगों ने अपना जीवन खोया, उनके प्रति हम गहरी संवेदना प्रकट करते हैं और यह विश्वास दिलाते हैं कि केंद्र सरकार ऐसी देशविरोधी शक्तियों को किसी भी हाल में बख्शेगी नहीं।उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में देश की सुरक्षा एजेंसियाँ सक्रिय रूप से जांच कर रही हैं। घटना को आतंकवादी साजिश के रूप में देखा जा रहा है और इसमें शामिल दोषियों को सख़्त से सख़्त सज़ा दिलाई जाएगी।भाजपा धमतरी मीडिया प्रभारी ने कहा कि जब-जब देश पर संकट आया है, तब-तब भारत की जनता एकजुट होकर खड़ी हुई है। हमें अफवाहों से बचना चाहिए, सामाजिक एकता और साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखना चाहिए। ऐसी घटनाओं से हमारे मनोबल को कमजोर नहीं किया जा सकता।उन्होंने यह भी अपील की कि सभी नागरिक सतर्क रहें, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना प्रशासन को दें और राष्ट्र की सुरक्षा में अपना योगदान करें।
धमतरी जिला भाजपा परिवार ने शहीदों और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!