Uncategorized

महात्मा गांधी वार्ड में दो विकास कार्यों का महापौर ने किया भूमिपूजन

विकास की गूंज हर वार्ड में सुनाई दे रही-रामू रोहरा

धमतरी। नगर निगम के वार्डो में विकास कार्यों का शंखनाद हो गया है । इसी कड़ी में बुधवार को महात्मा गांधी वार्ड में शहर के विकास को नई गति देने वाले दो महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों का पूजा-अर्चना के साथ विधिवत भूमिपूजन समारोह महापौर के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।
पहला,आकृति प्ले स्कूल से तेजेंद्र घर तक बालाजी कॉलोनी में 15.29 लाख रुपये की लागत से सी.सी. सड़क निर्माण कार्य,दूसरा जनपद कार्यालय के पास 59.54 लाख रुपये की लागत से बनने वाले शॉपिंग कॉम्प्लेक्स निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया।मुख्य अतिथि के रूप में महापौर रामू रोहरा ने भूमि पूजन कर कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि शहर के प्रत्येक वार्ड में विकास कार्य तेजी से प्रगति पर हैं। नागरिकों की सुविधा, रोजगार सृजन और स्वच्छ सुंदर धमतरी के निर्माण के लिए नगर निगम पूरी निष्ठा से कार्य कर रहा है।
महापौर ने आगे कहा कि सड़क और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स जैसे कार्य न केवल आधारभूत संरचना को मजबूत करेंगे, बल्कि स्थानीय व्यापार और आवागमन को भी सुलभ बनाएंगे।इस अवसर पर वार्ड पार्षद ईश्वर सोनकर, सभापति कौशल्या देवांगन, एमआईसी सदस्य विजय मोटवानी, निलेश लूनिया, अखिलेश सोनकर, पिंटू यादव, विभा चंद्राकर, अज्जू देशलहरे, गजेंद्र कवर, सतीश पवार, नम्रता पवार, चंद्रभागा साहू, अनिता अग्रवाल, कुलेश सोनी, विजय साहू, बाबूलाल साहू, राजू सोनी, शैलेश चंद्राकर, त्रिलोकी मीनपाल, छोटू ढीमर, भूपेश चौधरी, लक्ष्मीनाथ सोनी, रामकुमार वाल्मीकि सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!