Uncategorized

धमतरी में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का निगम आयुक्त प्रिया गोयल ने किया निरीक्षण

धमतरी- भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में चल रहे विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत धमतरी नगर निगम क्षेत्र में भी यह कार्य तीव्र गति से जारी है। यह अभियान 4 नवम्बर से प्रारंभ हुआ है, जिसके अंतर्गत बूथ लेवल अधिकारी घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र एवं घोषणा प्रपत्र वितरित कर रहे हैं।
इसी क्रम में नगर निगम आयुक्त प्रिया गोयल एवं उपायुक्त पी.सी. सार्वा ने बनियापारा वार्ड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने स्वयं गणना प्रपत्र का वितरण की प्रगति देखी एवं मतदाताओं को प्रक्रिया की जानकारी प्रदान की। उन्होंने वार्ड के सभी बीएलओ को कार्य में और तेजी लाने के निर्देश भी दिए।
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत प्रत्येक मतदान केंद्र पर पूर्व-भरे हुए गणना प्रपत्र बीएलओ को उपलब्ध कराए गए हैं, जिन्हें वे घर-घर जाकर मतदाताओं तक पहुँचा रहे हैं। साथ ही मतदाता स्वयं भी पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन गणना प्रपत्र भर सकते हैं।इसके अतिरिक्त एसआईआर-2003 की मतदाता सूची वेबसाइट पर उपलब्ध है, जहाँ मतदाता अपने या अपने परिवार के सदस्यों के नाम देख सकते हैं।मतदाताओं की सुविधा हेतु हेल्पलाइन 1950 पर कॉल कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है। साथ ही मोबाइल ऐप के माध्यम से बुक अ कॉल विथ बी एल ओ, सुविधा का उपयोग कर मतदाता सीधे अपने बूथ लेवल अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।जिला एवं तहसील स्तर पर स्थापित हेल्प डेस्क में भी नागरिकों को गणना प्रपत्र भरने और अन्य आवश्यक मार्गदर्शन की सुविधा दी जा रही है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर भी एस आई आर -2026 से संबंधित उपयोगी जानकारियाँ लगातार साझा की जा रही हैं।इस अवसर पर आयुक्त प्रिया गोयल ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे इस विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेकर त्रुटिरहित एवं अद्यतन मतदाता सूची के निर्माण में बीएलओ और प्रशासन का सहयोग करें।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!