Uncategorized

पुलिस को मिली सफलता:अवैध हेरोइन(चिट्टा) बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

थाना सिटी कोतवाली द्वारा एनडीपीएस एक्ट के तहत दोनों आरोपियों को भेजा गया जेल, हेरोइन (चिट्टा), मोबाइल व नगदी रकम जप्त

पुलिस टीम द्वारा श्रीराम नगर स्थित सेन समाज भवन के पास अवैध रूप से मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) की बिक्री कर रहे दो आरोपियों को घेराबंदी कर दबोचा गया।जाँच के दौरान आरोपियों के कब्जे से 1.5 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) कीमती लगभग 15,000 रुपये, दो मोबाइल फोन (कीमती 27,000 रुपये), बिक्री रकम 5,500 रुपये, 2 सिल्वर फाइल पेपर, 5 रेपर, 1 लाईटर एवं 1 इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन जप्त की गई। जप्त संपत्ति की कुल कीमत लगभग 48,000 रुपये है।घटना पर थाना सिटी कोतवाली में धारा 21(ए) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों को विधिवत् न्यायिक रिमांड पर जिला जेल धमतरी भेजा गया।गिरफ्तार आरोपियो मे नरेन्द्र उर्फ निखिल निर्मलकर
पिता मन्नू निर्मलकर 26 वर्ष अम्बेडकर वार्ड, धमतरी,खिलेश उर्फ सोनू देवांगन
पिता टुमन देवांगन, 24 वर्ष, इन्द्रा नगर, नयापारा वार्ड, धमतरी शामिल है.एसपी धमतरी ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को मादक पदार्थों के अवैध व्यापार एवं सेवन पर कड़ी निगरानी रखने तथा नशे के नेटवर्क को जड़ से समाप्त करने हेतु लगातार कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!