Uncategorized

नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा द्वारा प्रदान की गई मुख्यमंत्री श्रद्धांजलि योजना के तहत राशि

नगर पंचायत नगरी के वार्ड क्रमांक 15 के निवासी, सुहागा बाई ध्रुव जिनका देहांत हो गया था, उनके निधन उपरांत मुख्यमंत्री श्रद्धांजलि योजना के अंतर्गत उनके पोता मंगल ध्रुव को 2000 की सहायता राशि प्रदान की गई।यह राशि नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी यशवंत वर्मा पार्षद वार्ड क्रमांक 15 हरीश साहू, सभापति अश्विनी निषाद, एवं जनप्रतिनिधि शंकरदेव, देवचरण ध्रुव तथा राजा पवार नरेश पटेल के कर-कमलों द्वारा सौंपकर परिजनों को संबल प्रदान किया गया।परिजनों ने इस सहयोग के लिए नगर पंचायत एवं जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!