Uncategorized

नामांकन के पहले दिन जिले में तीनों विधानसभा हेतु 15 लोगों ने प्राप्त किये नाम निर्देशन पत्र

पहले दिन किसी प्रत्याशी ने नहीं किया नामांकन पत्र दाखिल

धमतरी, छत्तीसगढ़ में विधानसभा आम निर्वाचन के दूसरे चरण के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई। इसके साथ ही जिले में 3 विधानसभा धमतरी, कुरुद और सिहावा के लिये नामांकन प्रक्रिया की शुरूआत हो गई। नामांकन के पहले दिन आज तीनों विधानसभा हेतु 15 लोगों ने नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किया। आज सिहावा विधानसभा हेतु 4 लोगों ने, कुरुद विधानसभा हेतु 6 लोगों ने तथा धमतरी विधानसभा हेतु 5 लोगों ने नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किये हैं। तीनो विधानसभा सीटों के लिए किसी प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। जिले के 3 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया जाना है।

उल्लेखनीय है कि विधानसभा निर्वाचन हेतु 30 अक्टूबर तक नामांकन पत्र भरे जा सकते हैं। 31 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जाँच की जाएगी तथा प्रत्याशी 2 नवम्बर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। द्वितीय चरण के लिए 17 नवंबर को मतदान होगा जबकि मतगणना 03 दिसंबर को होगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!