Uncategorized

नवरात्र में उमड़ रही भक्तों की श्रद्धा, मंदिरो व देवी पंडालो में उमड़ रही भीड़

शहर के कई स्थानों पर विराजित की गई मां दुर्गा की आकर्षक प्रतिमा व पंडाल

अष्टमी पर हवन पश्चात दुर्गा पंडालो में होगा प्रसादी वितरण व भंडारे का आयोजन
धमतरी। शारदीय नवरात्र की धूम मची हुई है। भक्त माता की भक्ति में लीन है। माहौल भक्तिमय हो गया है। भक्तों की भीड़ देवी मंदिरों व देवी पंडालो में उमड़ रही है। आज नवरात्र का सातवां दिन है वैसे तो नवरात्र के शुभारंभ से ही भक्तों की श्रद्धा छलक रही है। लेकिन पंचमी से भक्तों की भीड़ और भी ज्यादा बढ़ गई है। पंचमी पर तो मंदिरो पंडालो में विशेष पूजा आराधना हुआ। कल अष्टमी पर हवन पूजन होगा। बता दे कि शहर मे लगभग 100 स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं विराजित की गई है। इनमें कई ऐसी समितियां है जिनके द्वारा कई दशकों से प्रतिमा विराजित की जा रही है। कुछ स्थानों पर 100 सालों से अधिक समय से प्रतिमा विराजित की जा रही है। इस बार शहर में कई आकर्षक प्रतिमायें रखी गई है। जिसकों निहारने भक्त परिवार सहित पहुंच रहे है। सदर बाजार, रामबाग, बनियापारा, बांसपारा, शिव चौक, श्रीवास्तव चौक ब्राम्हणपारा, नयापारा, सोरिद रोड मराठा पारा, विवेकानंद नगर सहित कई स्थानों पर बेहतरीन साज सज्जा के साथ मनोरम प्रतिमा विराजित है। जिससे निहारने विशेषकर भक्त पहुंच रहे है। वहीं विवेकानंद नगर में धमतरी की महारानी विराजित किया गया है। यहां स्थल सजावट और लाईटिंग काफी आकर्षक व भव्य है। इसी प्रकार टिकरापारा में मां अंगारमोती धाम की प्रतिमा विराजित की गई है। जो भक्तों में चर्चा का केन्द्र है। अष्टमी पर हवन पूजन पूर्णाहुति के साथ ही शहर के कई देवी पंडालो व मंदिरो में विशेष प्रसादी वितरण और भंडारे का आयोजन होगा। शहर के आराध्य देवी मां विंध्यवासिनी, मां अंगारमोती धाम, शीतला मंदिर, दंतेश्वरी मंदिर मंदर माई, आदि देवी मंदिरो में भक्त रोजाना पहुंच रहे है।

गरबा की धूम
बता दे कि इस बार चुनाव आदर्श संहिता के कारण नवरात्र के उमंग पर बंदिशे है। बाउजूद इसके गरबा की धूम मची हुई है। रात 10 बजे तक गरबा खेला जा रहा है। इस बार शहर में विभिन्न संगठनों व समाजों द्वारा 15 स्थानों पर गरबा का आयोजन किया जा रहा है। रोजाना नये नये थीम पर प्रतिभागी गरबा कर रहे है। प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने उन्हें पुरुस्कृत भी किया जा रहा है। इस बार छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग भी गरबा का आनंद ले रहे है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!