बरसों से गंदे अमली तालाब की हुई सफाई, तालाब डबरी भरे जा रहे

धमतरी। भखारा भठेली स्थित निस्तारी तालाब की सफाई प्रारंभ हो गई है। शीतला तालाब के व्यवस्थित गहरीकरण के साथ अमली खदान तालाब में विधायक अजय चंद्राकर की प्रेरणा से अध्यक्ष ज्योति जैन के मंशानुरूप विधायक प्रतिनिधि हरख जैन एवं उपाध्यक्ष विष्णु साहू के संयोजन में सफाई कार्य किया गया। तालाब में पत्तियों और टहनियों जैसे मलबे को हटाना और उग आए जलीय पौधों को काटना महत्वपूर्ण है. तालाब के अस्तर, चट्टानों और अन्य सतहों की नियमित सफाई से शैवाल और जैविक कचरे के निर्माण को रोकने में भी मदद मिल सकती है.तालाब की सफ़ाई इसलिए भी ज़रूरी है ताकि स्वस्थ पारिस्थितिकी तंत्र बनाए रखना,शैवाल की अतिवृद्धि को रोकना,गंध को नियंत्रित करना आदि शामिल है जो कि नियमित सफाई से संभव है। सफाई को ध्यान रख प्राथमिकता से इस दिशा में ध्यान देकर हर पहलू को परखकर तात्कालिक रूप से चैन माउंटेनिंग मशीन से साफ कराया गया। जिसमें मंशा राम,वार्ड पार्षद गण परदेशी राम कंवर,भूपेंद्र यादव, वार्ड पार्षद गण, छबि लाल निर्मलकर, हितेंद्र साहू, झम्मन साहू, अंजू दीनानाथ साहू, चांदनी चंद्र प्रकाश साहू, गौतमी पटेल, खेमलता जितेंद्र साहू , डुमेंद्र गैंगबेल, चूड़ामणि साहू आदि सहित वार्डवासी का भी सहयोग था। इसके साथ ही विभिन्न तालाबों में नहर नाली द्वारा तालाब भरना प्रारंभ है।

