Uncategorized

आंधी तूफान से उड़े मुड़पार के कई घरों की छत, मुआवजे की मांग


धमतरी। शुक्रवार की शाम मौसम में बदलाव हुआ था। तेज धूप और गर्मी के बाद शाम में आसमानों में बादल घिर कर आये थे, और तेज हवा आंधी चलने लगी थी। हालांकि इसका असर शहर में ज्यादा दिखाई नहीं दिया। ग्रामीण ईलाको में तेज हवा आंधी ने खूब उत्पात मचाया था। बताया गया कि गंगरेल क्षेत्र के करीबी गांव मुड़पार में तेज हवा आंधी का अच्छा खासा असर हुआ, बल्कि काफी देर तक उस क्षेत्र में हवा तूफान चला। जिससे कुछ ग्रामीणों के घर की छत को काफी नुकसान हुआ है। उनकी छत को ही तेज हवा उड़ा कर ले गई, साथ ही क्षतिग्रस्त भी कर दिया। बताया जा रहा कि इस घटना में गांव में निवासरत श्यामलाल निषाद कमलनारायण निषाद समेत कुछ अन्य ग्रामीणों की छत को तूफान से बड़ा नुकसान हुआ है। उनकी छत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है, ग्रामीणो ने घटना को लेकर बताया हवा आंधी से उन्हें भी नुकसान हो सकता था। गनीमत रही कि उन्हे कुछ नहीं हुआ, मगर उनके घरों की छत क्षतिग्रस्त होने से उन्हें काफी नुकसान हुआ है। जिसकी वजह से उन्हें दिक्कत भी झेलनी पड़ रही है, ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!