Uncategorized

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान : घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक

धमतरी, 22 दिसंबर 2025/ राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत आज दूसरे दिन घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो खुराक पिलाई गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यू.एल.कौशिक ने बताया कि राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान के तहत दूसरे दिन कुरूद में 32 हजार 228, मगरलोड 22 हजार 575, गुजरा 19 हजार 335, नगरी 35हजार 529, ं धमतरी शहर में 24 हजार 47 घरों का भ्रमण कर कुल 5 हजार 458 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। इसी तरह मलिन बस्ती में 74, ईंट भट्टा में 12, स्थाई उच्च जोखिम क्षेत्र में 3 बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई गयी। इस अभियान में मितानीन, आंगनबाडी कार्यकर्ता एवं अन्य स्वयं सेवी संस्थाएं भी सहयोग कर रहे है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!