Uncategorized

पार्षद की तत्परता से भीषण आग पर पाया गया काबू, गंभीर दुर्घटना टली

भीषण गर्मी से बचाव हेतु जनमानस लापरवाही न बरतें, रहे सावधान - कुलेश सोनी

धमतरी- भीषण गर्मी के साथ गर्म हवाओं के चलते इंडोर स्टेडियम के रिहायशी इलाकों से लगे हुए क्षेत्र में रखी हुई लकड़ियों पर अचानक अज्ञात कारण से आग लग जाने पर चारों तरफ अफरातफरी का माहौल निर्मित हो गया था , क्योंकि आगजनी स्थल के आसपास काफी भीड़भाड़ के साथ ही विवाह का मंडप भी सजा हुआ था जिसके कारण डर का माहौल बन गया, आग लगने की सूचना मिलने पर अंबेडकर वार्ड के पार्षद कुलेश सोनी तत्काल मौके पर पहुंचकर वस्तु स्थिति से अवगत होते हुए पहले तो आज बड़े न इस पर नियंत्रण करने के लिए वहां उपस्थित लोगों के सहयोग से आसपास से पानी लेकर आग को बुझाने का प्रयास करते हुए वैकल्पिक व्यवस्था किया गया। फिर तत्काल बाद नगर निगम के माध्यम से अग्निशमन वाहन पहुंचने के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया गया। तब कहीं जाकर लोगों ने राहत की सांस ली.पार्षद कुलेश सोनी ने आग्रह पूर्वक आम जनमानस से निवेदन किया है , भीषण गर्मी जिसमें तापमान लगभग 45 डिग्री के आसपास पहुंचाने तथा गर्म हवाओं के लू चलने के कारण आग लगने की घटना हो रही है जिससे सावधानी बरतनी हेतु सभी लोग अपनी जिम्मेदारी का निर्माण करते हुए कहीं पर भी असावधानी पूर्वक कार्य न करें।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!