समाजसेवी दीपक मित्तल परिवार द्वारा 18 जरूरतमंद बच्चों की 1 लाख 19 हजार की पूरे वर्ष की जमा की गई फीस

धमतरी। हेल्प टू बेनिफिट अदर्स लेट्स मेक द चेंज ग्रुप द्वारा कुछ दिन पहले आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की सूची साझा की गई थी। सूची मिलते ही समाजसेवी दीपक मित्तल ने बिना किसी विलंब के नूतन हाई स्कूल, सिहावा चौक के 18 जरूरतमंद बच्चों की पूरे वर्ष की 1,19,000 की स्कूल फीस का वहन किया गया। इन सभी बच्चों की फीस जमा कर दी। इतना ही नहीं, उन्होंने आगे भी जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में सहयोग करने की अपनी इच्छा व्यक्त की है। इन सभी बच्चों का संबंध अत्यंत साधारण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से है। कई बच्चों के माता-पिता नहीं हैं, जबकि कुछ बच्चे सिंगल पेरेंट के साथ जीवनयापन कर रहे हैं। ऐसे समय में शिक्षा का यह सहयोग केवल फीस भरना नहीं, बल्कि इन बच्चों के बेहतर भविष्य की नींव मजबूत करना है। दीपक मित्तल परिवार के इस प्रेरणादायक और सराहनीय योगदान के लिए आभार जताते हुए शुभकामनाएँ दी गई।
