Uncategorized

भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में ध्वजारोहण, महापौर रामू रोहरा हुए शामिल

धमतरी। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में धमतरी नगर निगम के महापौर रामू रोहरा एवं भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस सहित भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर महापौर रामू रोहरा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को स्मरण करने का अवसर देता है। राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के लिए हम सभी को पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए।
उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए देशहित में समर्पित होकर कार्य करने का आह्वान किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!