Uncategorized

हल्द्वानी की घटना संविधान और सामाजिक न्याय पर प्रहार: तारिणी चंद्राकर

तथाकथित 'शुद्धिकरण' के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार और जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर के नेतृत्व में आज धमतरी में एक विशाल विरोध प्रदर्शन और पदयात्रा का आयोजन किया गया। यह कदम उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस की एक रैली के बाद भाजपा समर्थित संगठन द्वारा किए गए तथाकथित ‘शुद्धिकरण’ अनुष्ठान के खिलाफ उठाया गया है। राजीव भवन से शुरू होकर मकई चौक तक निकाली गई इस पदयात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने केंद्र की भाजपा सरकार और विचारधारा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मकई चौक पर कार्यकर्त्ता को संबोधित करते हुए नेताओं ने इस कृत्य को भारतीय लोकतंत्र और संविधान पर एक गहरा आघात बताया। तारिणी चंद्राकर ने कहा, यह केवल हमारे सम्मानीय राष्ट्रीय अध्यक्ष का अपमान नहीं है, बल्कि देश के करोड़ों शोषितों, वंचितों और सजग नागरिकों की गरिमा पर सीधा प्रहार है। भारत का संविधान हर नागरिक को समानता, बंधुत्व और सामाजिक न्याय का अधिकार देता है। एक लोकतांत्रिक समाज में इस तरह की छुआछूत और भेदभावपूर्ण मानसिकता के लिए कोई जगह नहीं है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने आरोप लगाया कि इस तरह के कृत्य सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा पोषित की जा रही विभाजनकारी राजनीति का सीधा परिणाम हैं। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि जब-जब विपक्ष जनता के मुद्दों को लेकर जमीन पर मजबूत होता है, तब-तब ध्यान भटकाने और समाज को बांटने के लिए ऐसे घृणित हथकंडे अपनाए जाते हैं। इस दौरान पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर, विधायक ओंकार साहू विधायक अंबिका मरकाम, पूर्व विधायक गुरमुख सिंह होरा, लेखराम साहू, लक्ष्मी ध्रुव, पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन लालवानी, शरद लोहाना, मदन मोहन खंडेलवाल, जिला पंचायत सदस्य कविता बाबर, पूर्व पीसीसी सचिव आनंद पवार, संगठन महामंत्री अरविंद दोषी, एआईसीसी प्रवक्ता रजत जसूजा, जिला उपाध्यक्ष सूर्याराव पवार, सलीम रोकडिया, वसीम कुरैशी, नरेश जसूजा, जानसिंह यादव, जिला महामंत्री आलोक जाधव, योगेश लाल विक्रांत शर्मा, रमेशर साहू, विक्रांत पवार, डोमार साहू, मनीषा साहू, कृष्णा मरकाम, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गोविंद साहू, ब्लॉक अध्यक्ष खिलेंद्र ध्रुव, महिम शुक्ला, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष नरेंद्र सोनवानी, सेवा दल जिला अध्यक्ष होरीलाल साहू, महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष शास्त्री सोनवानी, जिला सचिव खिलेन्द्र साहू, राजेश पांडे, रामनाथ यादव, बिसौहाराम साहू, कामराय साहू, उपनेता प्रतिपक्ष विशु देवांगन, मोहनलाल देवांगन, विजय प्रकाश जैन, अनुसूईया साहू, नीलमणी साहू, उदित साहू,धर्मेंद्र पटेल, संतोष हिरवानी, शत्रुघ्न साहू, चित्रांश रजक, तिलक सोनकर, गीतराम सिन्हा, अंबर चंद्राकर, आशुतोष खरे, प्रवीण साहू, सूरज पासवान, मोहन ध्रुव, नवीन गजेंद्र, हेमलाल बंजारे, योगेश्वर साहू, अजय सिन्हा, वतांजलि गोस्वामी, गनेश्वरी कामड़े, समीना अंजुम, नमन बंजारे, डिकेश देवांगन, मानिक साहू सहित बड़ी संख्या मे कांग्रेस कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!