Uncategorized

सेमरा बी के रोहित नाग हत्या के मुख्य आरोपी चंद्रशेखर साहू सहित तीन गिरफ्तार

थाना कुरूद क्षेत्रांतर्गत 7 दिसंबर को रात्रि लगभग 10 बजे ग्राम सेमरा बी में मृतक रोहित कुमार नाग ( 23 वर्ष) के साथ हुई मारपीट की गंभीर घटना को धमतरी पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान में लेते हुए त्वरित कार्यवाही की गई।मृतक ने तालाब किनारे हो रहे गाली-गलौज का विरोध किया, जिस पर चंद्रशेखर उर्फ जॉनी साहू, झन्नु ध्रुव सहित अन्य साथियों ने उसे पकड़कर हाथ-मुक्का, लोहे के पाइप एवं चाकू से लगातार वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।बीच बचाव करने पहुँचे परिजनों को भी एयर पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी गई।गंभीर अवस्था में रोहित नाग को किश्चन अस्पताल धमतरी ले जाया गया, जहाँ उपचार दौरान 8 दिसंबर को रात्रि 2 बजे उसकी मृत्यु हो गई।घटना पर पुलिस सहायता केन्द्र धमतरी में मर्ग कायम कर पंचनामा व पोस्टमार्टम कराया गया।
मर्ग जांच के उपरांत धारा 103(1), 3(5) बीएनएस तथा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।स्थल का बारिकी से निरीक्षण के दौरान घटना स्थल से घटना से संबधित सामान भी जप्त किया गया।विवेचना दौरान आरोपी चंद्रशेखर साहू, झन्नु ध्रुव एवं विधि से संघर्षरत बालक का कथन लिया गया, जिसमें आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त एक्टिवा सहित अन्य सामान भी जप्त किया गया।
विधि से संघर्षरत बालक की सामाजिक पृष्ठभूमि रिपोर्ट तैयार कर उसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया।अन्य फरार आरोपियों की पतासाजी लगातार जारी है।मुख्य आरोपी चंद्रशेखर साहू और झन्नु ध्रुव निवासी दोनर को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!