Uncategorized

छग चेम्बर ऑफ़ कामर्स द्वारा घड़ी चौक पर किया गया महापौर रामू रोहरा का भव्य स्वागत

क्षेत्र की जनता का अटुट विश्वास है महापौर रामू रोहरा पर -कैलाश कुकरेजा

धमतरी – धमतरी नगर निगम महापौर रामू रोहरा को भा.ज.पा. प्रदेश संगठन युवा बिलासपुर संभाग प्रभारी एवं भा.ज.पा. प्रदेश कोर कमेटी का सदस्य बनाये जाने के बाद प्रथम नगर आगमन पर छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कार्मस एण्ड इण्डस्ट्रीज द्वारा घड़ी चौक के समीप रामू रोहरा का स्वागत किया गया.चेम्बर अध्यक्ष कैलाश कुकरेजा एवं उपाध्यक्ष प्रकाश थारवानी द्वारा उन्हें तलवार भेंट की गयी । जिला अध्यक्ष कैलाश कुकरेजा ने उक्त नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा गया कि व्यापरियों के सुख दुख के साथ रामू रोहरा का यह स्वागत प्रत्येक धमतरी वासी का स्वागत है व्यापारी बंधु व क्षेत्र की जनता का अटुट स्नेह और विश्वास उन पर है।चेम्बर जिला उपाध्यक्ष प्रकाश थारवानी ने बताया कि उक्त नियुक्ति से व्यापार जगत में हर्ष व्याप्त है ।स्वागत अवसर पर चेम्बर के राजा रोहरा, रमेश मिन्नी, सुरेश वर्त्यांनी आलोक पाण्डे, गिरधारी लखवानी, प्रमोद गुप्ता, अमित बजाज, प्रमोद पाण्डे, कन्हैया कमरानी, अशोक वाधवानी, रमेश दिवानी, किशोर चारवानी, अमित अग्रवाल, टोटन कमरानी, सुनील जैन, अमर पिंजानी, राजकुमार पोपटानी, बंटी वाधवानी, सन्नी वाशानी, राजेश आहुजा, महेश रामरख्यानी, मयूर टोटवानी, नारू बजाज, मुकेश बोधवानी, महेश रोहरा, श्याम लच्छ्वानी आदि उपस्थित थे ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!