Uncategorized

प्रत्याशी चयन में लोकतांत्रित प्रक्रिया अपनाने हेतु कांग्रेस का प्रदेश व राष्ट्रीय नेतृत्व है बधाई के पात्र – लक्ष्मीकांता हेमंत साहू

मूलचंद सिन्हा
कुरुद। श्रीमती लक्ष्मीकांता साहू छाया विधायक कुरूद व हेमंत साहू उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी ने सयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में कहा की हमे गर्व होता है की हम कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता है। हमारे भारत वर्ष में कांग्रेस ही एक मात्र पार्टी है जिन्होंने स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना कर पूरे विश्व में अपना लोहा मनवाया है। भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है इनकी व्यवस्था व मूल्यों की पूरे विश्व में प्रशंसा व डंका बजता है। हेमंत साहू ने कहा विधानसभा, लोकसभा हमारे देश की शासन व्यवस्था की मुख्य कड़ी है। उसमे नेतृत्व करने हेतु लोकतांत्रिक प्रक्रिया अपनाना सदैव से कांग्रेस पार्टी की रीति नीति में शामिल रहा है।जिसे निरंतरता प्रदान करने का काम हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे, राहुल गांधी , भूपेश बघेल, दीपक बैज ने आगे बढ़ाया है वे बधाई के पात्र है। व दावेदारी फार्म में कांग्रेस पार्टी ने संकल्प को स्पस्ट रूप से उल्लेखित किए है। टिकिट तो मिलना एक ही को है जिसे भी मिले उसे जिताने की शपथ को दोहराया है। लक्ष्मीकांता ने संकल्प शिविर में कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को विधायक व सांसद बनने का अधिकार है। कुरूद विधानसभा की दावेदारी हेतु 40 से अधिक आवेदन यह दर्शाता है कि यंहा राजनीतिक जागरूकता की कोई कमी नही है। राजनीतिक जागरूकता लाने हेतु मैं राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व की प्रसंशा करती हूं ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!