ढोल बाजे गरबा प्रशिक्षण के दूसरे दिन प्रतिभागियों ने पीले रंग के ड्रेस कोड में जलवा बिखेरा
नए स्टेप ढाकला सीखने में रुचि दिखाते हुए 145 प्रशिक्षणार्थियों ने लिया भरपूर आनंद


धमतरी गरबा की सुरम्य थाप और ऊर्जा से भरपूर माहौल के बीच ढोल बाजे गरबा प्रशिक्षण के दूसरे दिन प्रतिभागियों ने हरदिहा साहू समाज भवन में पीले रंग के ड्रेस कोड में एक अलग ही झलक प्रस्तुत की। रंग-रूप में एकरूपता ने न केवल आयोजन स्थल की शोभा बढ़ाई बल्कि अनुशासन और सामूहिकता की भावना को भी सजीव कर दिया। शाम 6:30 से 8:30 बजे तक चल रहे इस पाँच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में दूसरे दिन प्रतिभागियों की संख्या में आशातीत वृद्धि देखने को मिली। कुल 145 प्रशिक्षणार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर माहौल को जोश से भर दिया। इस अवसर पर नए स्टेप ढाकला को सीखने में प्रतिभागियों ने विशेष रुचि दिखाई। टीम के आयोजकों ने कहा कि 22 सितंबर से शुरू होने वाले ढोल बाजे गरबा नाइट्स की तैयारियों में जुट गई है। आयोजकों का मानना है कि नवरात्रि की नई-नई थीम और आकर्षक पुरस्कार आयोजन को अपार सफलता दिलाएँगे और इसे यादगार बना देंगे।