Uncategorized

कानून व्यवस्था को और बेहतर करने आहूत की गई बैठक

धमतरी कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी के निर्देश पर आज सीईओ जिला पंचायत सुश्री रोमा श्रीवास्तव और पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेय ने जिले में कानून व्यवस्था को और बेहतर करने जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में अधिकारियों ने सड़कों पर हो रही दुर्घटनाओं के कारण एवं उसे रोकने के लिए योजना पर चर्चा की। इस दौरान धमतरी के मुख्य मार्ग स्थित पीडी नाले की आवश्यक मरम्मत अथवा विस्तार करने कहा गया, ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियां से कहा कि जिले के दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों का चिन्हांकन कर वहां स्टापर, ब्रेकर आदि का लगाने तथा बायपास रोड में बने अंडरब्रिज में पर्याप्त रोशनी करने कहा गया, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। इसके साथ ही आने वाले गणेश महोत्सव में किसी तरह की अप्रिय घटना से बचने के लिए आयोजन समितियों की बैठक आहूत कर उन्हें समझाईश देने की बात कही गई। बैठक में अपर कलेक्टर श्री जी.आर.मरकाम, एसडीएम धमतरी डॉ.विभोर अग्रवाल सहित पुलिस एवं राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!