Uncategorized

घड़ी चौक क़े पास बोलोरो का फटा टायर, अनियंत्रित होकर चढ़ी डिवायडर पर

शाम लगभग 7 बजे घड़ी चौक मे एक सड़क हादसा हुआ एक बोलोरो वाहन अचानक अनियंत्रित होकर रोड डिवायडर को क्रॉस कर सड़क क़े दूसरी ओर आ गई.
मिली जानकारी क़े अनुसार यह घटना आज घड़ी चौक मे हुई जहां एक बोलोरो वाहन सिहावा चौक की ओर से घड़ी चौक की तरफ आ रही थी तभी वाहन का टायर अचानक फट गया जिससे वाहन अनियंत्रित होकर डिवायडर पर चढ़ गई. उक्त हादसे क़े बाद सड़क पर लोगो की भीड़ जमा हो गई. यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और व्यवस्था बनाने जुटी रही. उक्त हादसे मे किसी क़े घायल होने की सूचना नहीं है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!