Uncategorized

नवरात्रि का यह पावन पर्व हमें सत्य, शक्ति और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है – ओंकार साहू

भक्ति और आस्था का संगम: अंगारमोती मंदिर परिसर में विशाल भंडारा, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल


धमतरी. नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर धमतरी विधायक ओंकार साहू ने गंगरेल स्थित माँ अंगारमोती माई एवं धमतरी बिलाई माता माई के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने माता के चरणों में नतमस्तक होकर क्षेत्रवासियों की सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना की। अंगारमोती मंदिर परिसर में इस अवसर पर विशाल भंडारा एवं प्रसादी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भंडारे में उमड़े जनसैलाब से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर विधायक ओंकार साहू ने कहा कि माँ अंगारमोती और बिलाई माता माई की कृपा से हमारा क्षेत्र निरंतर प्रगति और समृद्धि की ओर अग्रसर रहे। नवरात्रि का यह पावन पर्व हमें सत्य, शक्ति और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। माता के आशीर्वाद से क्षेत्र के हर घर में सुख, शांति और मंगलमय वातावरण बना रहे, यही मेरी प्रार्थना है। वहीं सिहावा विधायक अंबिका मरकाम ने कहा कि नवरात्रि का पर्व हमें यह संदेश देता है कि सत्य और न्याय की सदैव विजय होती है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!