Uncategorized

पी.जी. कॉलेज में राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने पर एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन

मुख्य अतिथि महापौर रामू रोहरा, मुख्यवक्ता डा हीरा महावर, निर्मल बरडिय़ा ने छग में विगत 25 वर्षों की स्थिति पर डाला प्रकाश


धमतरी। आयुक्त उच्च शिक्षा संचालनालय नवा रायपुर के निर्देशानुसार बी.सी.एस. शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धमतरी के प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार पाठक के निर्देशन में एवं रजत जयंती आयोजन समिति के नोडल अधिकारी डॉ. हेमवती ठाकुर, डॉ. सरला द्विवेदी, निरंजन साहू, अमित साहू, श्रीमती आकांक्षा मरकाम, डॉ. सीमा साहू, राजेश चौरसिया, पंकज जैन, दुर्गेश प्रसाद एवं साथी प्राध्यापकों के मार्गदर्शन में छ.ग.राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रजत जयंती समारोह के अवसर पर नवीन भवन के सेमीनार हॉल में एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामू रोहरा महापौर जिला धमतरी, विशिष्ट अतिथि सतीश पवार अध्यक्ष जनभागीदारी समिति, श्रीमती रीना बंजारे, किशोर गायकवाड़, चन्द्रभागा साहू, अविनाश मिश्रा, सुभाश चंद्राकर, राकेश मौर्य, नेहरू निशाद थे। उक्त सेमीनार में मुख्य वक्ता डॉ. हीरा महावर, निर्मल बरडिय़ा एवं सनत शर्मा थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार पाठक ने की। मंच संचालन करते हुए डॉ. सरला द्विवेदी ने उक्त सेमीनार के आयोजन करने के उद्देश्यो पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता डॉ. हीरा महावर ने छत्तीसगढ़ राज्य को चिकित्सा, शिक्षा, टूरिज्म, नेचुरल रिसोर्स, मोटर ट्रांसपोर्ट एवं स्पोट्र्स के क्षेत्र में विगत 25 वर्षों की स्थिति पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता निर्मल बरडिय़ा ने स्थापना के समय छ.ग. की स्थिति एवं वर्तमान में छ.ग. की स्थिति एवं विकास पर विस्तार से प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि महापौर रामू रोहरा ने छ.ग. स्थापना से लेकर 25 वर्ष पूर्ण होन पर रजत जयंती आयोजन के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए छ.ग.सरकार की समस्त योजनाओं की प्रगति की जानकारी प्रदान की। अंत में मुख्य अतिथि रामू रोहरा, मुख्य वक्ता डॉ. हीरा महावर, निर्मल बरडिय़ा, सनत शर्मा को स्मृतिचिन्ह देकर प्राचार्य द्वारा सम्मानित भी किया गया।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!