Uncategorized

राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता में धमतरी जिले को मिले 7 स्वर्ण, 2 कांस्य

3 और 4 मई को रांची , झारखंड में आयोजित सेकंड ऑल इंडिया सीको काई राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ से कुल 60 प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसमें धमतरी कराते डू एसोसिएशन के अध्यक्ष सेंसेई अशोक सिन्हा के मार्गदर्शन व नेतृत्व में धमतरी जिले के 11 खिलाड़ीयो ने भाग लिया, जिले के खिलाड़ियों ने बहुत शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 7 स्वर्ण पदक क्रमशः अंडर 8 वर्ष 25 किलो ग्राम कुमिते (फाइट) में भाव्या साहू ने स्वर्ण पदक,14 से 15 वर्ष 57 किग्रा कुमिते में वेदांत ध्रुव स्वर्ण पदक ,14 से 15 वर्ष काता वर्ग व 68 किग्रा कुमिते में रिषभ साहू 2 स्वर्ण पदक, जूनियर कैटेगरी 48 किग्रा कुमिते में इशिका चक्रधारी स्वर्ण पदक, वही सीनियर वर्ग कुमिते 45 किग्रा में रिया फूटान स्वर्ण पदक, सीनियर-55 किग्रा में कुशमिता साहू स्वर्ण पदक प्राप्त किया, सब जूनियर अंडर 10 वर्ष के 40 किग्रा वर्ग में वंश ठाकुर ने कांस्य पदक, अंडर 14 वर्ष के 40 किग्रा वर्ग में युक्ति यादव ने कांस्य पदक पर कब्जा किया, प्रियांशी साहू, आयुष नांदेश्वर व काशवि साहू ने कार्टर फाइनल तक अपनी जगह बनायी, छत्तीसगढ़ से कोच में धमतरी जिले से गोविंद राम, व हेमन्त चक्रधारी को नियुक्त किया गया था ,जिनके अथक प्रयास से खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर पदक पर अपना दबदबा बनाए, उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का स्तर काफी ऊंचा था हमारे जिले के खिलाड़ीयो ने बाहर राज्य के खिलाड़ियों को कड़ी टक्कर दे कर शानदार प्रदर्शन के साथ अपना स्थान बनाया है जो कि सराहनीय है ,खिलाड़ियों ने राज्य व जिले का नाम रोशन किया है , विजेता खिलाड़ियों को धमतरी जिले कराते संघ के उपाध्यक्ष सोहन चक्रधारी, कोषाध्यक्ष बिकास दत्ता ने हार्दिक शुभकामनाएं दी ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!