Uncategorized

विकास मरकाम ने संभाला छत्तीसगढ़ आदिवासी स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पायप बोर्ड का अध्यक्ष पद

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित कई वरिष्ठजनों की रही उपस्थिति

नगरी। छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष विकास मरकाम ने शनिवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, जीई रोड रायपुर में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सरकार के केबिनेट मंत्री श्री रामविचार नेताम, श्री केदार कश्यप, श्री टंक राम वर्मा तथा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित अनेक वरिष्ठजन, समाज प्रमुख, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विकास मरकाम को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि परंपरागत आदिवासी स्वास्थ्य पद्धतियों के संरक्षण और संवर्धन में बोर्ड की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि विकास मरकाम के नेतृत्व में यह बोर्ड जनजातीय समाज की समृद्ध चिकित्सा परंपराओं को नई दिशा देगा।

विकास मरकाम ने अपने संबोधन में विश्वास दिलाया कि वे इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे तथा आदिवासी समुदाय के पारंपरिक ज्ञान को जनस्वास्थ्य के हित में प्रयोग में लाने हेतु काम करेंगे।

समारोह के दौरान उपस्थित अतिथियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मरकाम को बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!