Uncategorized

जन्मदिवस पर पर्यावरण संरक्षण की पहल हुई सार्थक चर्चा

पर्यावरण संरक्षण पर पौधरोपण,वाटर हार्वेस्टिंग,जल संरक्षण के लिए सभी करे सहयोग-नपं अध्यक्ष ज्योति हरख जैन

भखारा-लोकेश्वरी सोन शिक्षिका रामपुर ने प्रजापिता ईश्वरीय ब्रह्माकुमारी केंद्र में जन्मदिवस को पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को पारित करते हुए मनाया।प्रत्येक वर्ष अपने आसपास में पेड़ पौधे लगाकर प्रदूषण को कम करने और स्वेच्छा से पौधरोपण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में काम कर रहे हैं। वही अपने जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाया।
थानेंद्र सोन विगत वर्षों से मॉर्निंग वॉक में अपने साथियों साथ पौधरोपण कर पीपल बरगद नीम आदि लगाया है। सेंटर संचालिका करुणा बहन जी ने दीप जलाकर, केक कटवा कर बाबा के दिव्य संदेश देकर उनका जन्मदिवस मनाया। शिक्षिका ऊषा साहू ने चर्चा शुरू करते हुए बताया कि अपने नगर को संवारने की जिम्मेदारी हम सबकी भी है।अध्यक्ष ज्योति हरख जैन ने नगर के लोगों से पर्यावरण संरक्षण पर पौधरोपण और वाटर हार्वेस्टिंग जल संरक्षण के लिए सभी से सहयोग और जागरूक होने की अपील की।इस अवसर पर अध्यक्ष ज्योति हरख जैन, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय संचालिका करुणा बहन जी,लोकेश्वरी सोन, उषा साहू, पूर्व पार्षद भारती साहू, सुशीला निर्मलकर, निर्मला साहू, ममता धनकर, सविता देवांगन, हरवंश साहू, गुलशन साहू, लता साहू सहित सभी लोगों ने सकारात्मक पहल की सराहना की तथा सहयोग का संकल्प किया।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!