बालोद जिला में वोट चोर गद्दी छोड़ आंदोलन के जिला प्रभारी बने लेख राम साहू

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस दिल्ली अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष लोकसभा नई दिल्ली के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के प्रभारी दीपक बैज के आदेश पर लेख राम साहू पूर्व विधायक कुरूद एवं राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग कांग्रेस नई दिल्ली को जिला बालोद में वोट चोर गद्दी छोड़ आंदोलन के लिए प्रभारी नियुक्त किया गया है.लेख राम साहू ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस दिल्ली और प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वरिष्ठ नेताओं के द्वारा दिये गये प्रभार को मैं स्वीकार कर इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए पूरी मेहनत व ईमानदारी के साथ काम करूंगा एवं जिला बालोद के विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा ,वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं एवं युवा कांग्रेस महिला कांग्रेस सभी को साथ लेकर एकजुट होकर कार्य करने के लिए प्रेरित करूंगा और इस कार्यक्रम को निश्चित तौर पर सफल बनाकर रहेंगे.लेख राम साहू जी को बालोद जिला के प्रभारी नियुक्त किए जाने पर जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने श्री लेख राम साहू जी को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दिए और जिला कांग्रेस कमेटी बालोद में कार्यकर्ताओं में दमदार प्रभारी मिलने पर प्रसन्नता जताए बालोद जिला के कांग्रेसियों ने बताया की लेख राम साहू जी पूर्व में कई जगह का प्रभारी बनकर चुनाव कार्यक्रम एवं आंदोलन का सही दिशा निर्देश एवं अपने उद्बोधन से जिस प्रकार आम जनता एवं कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में जोश भरता है और कार्य करने की ललक पैदा करते है.

