हिन्दू जागरण मंच ने गौ तस्करों एवं उनके समर्थकों का पुतला दहन कर ,कार्यवाही हेतु सौंपा ज्ञापन

धमतरी। हिन्दू जागरण मंच ने बताया कि बालोद गुरूर ब्लाक के ग्राम भरदा में 6 दिसंबर को रात 11:30 बजे 9 गौ वंशों को छोटा हाथी में भरकर ले जा रहे थे जिनके पास किसी भी प्रकार से गौ वंश व्यापार की कागजात नहीं है और न ही उनके द्वारा भारत सरकार पशु क्रूरता अधिनियम 1960 तथा छत्तीसगढ़ सरकार 2004 एवं जुलाई 2024 पशु कृषक संरक्षण अधिनयम का पालन किया गया है जिसको कुछ समाज प्रमुखों द्वारा गौ वंश व्यापारी से बताया जा रहा है.कुछ समाज प्रमुखो द्वारा उनको संरक्षण देने का आरोप भी लगाया गया है. गुरूर पुलिस के ऊपर दबाव बनाकर गौ सेवकों पर कार्यवाही कराकर जेल भेज दिया गया ।उक्त विषय को लेकर गौ सेवकों और हिन्दू जागरण मंच नगर धमतरी ने घड़ी चौक से आक्रोश रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन करते हुए सिटी कोतवाली गांधी मैदान में गौ तस्करों और उनके समर्थकों का पुतला दहन कर गौ तस्करी करने वालों पर सख्त से सख्त कार्यवाही की मांग करते हुए अनुविभागीय अधिकारी धमतरी को ज्ञापन सौंपा.


