Uncategorized

ईश्वर गौरी गौरा की पारम्परिक मान्यताओं में शामिल होकर क्षेत्रवासियों को महापौर ने दी शुभकामनाएं

पार्षदों के उत्साहवर्धन हेतु वार्डों के सार्वजनिक तथा धार्मिक समारोह मे शामिल होने का निभाते हैं रामू रोहरा जनधर्म

धमतरी-छत्तीसगढ़ की परंपरा संस्कृति एवं धार्मिक मान्यताओं का प्रमुख लोकपर्व ईश्वर गौरी गौरा जो भगवान शंकर तथा माता पार्वती के विवाह का पवित्र पर्व के रूप में पूरी आस्था एवं श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। ऐसे ही प्राचीन काल से लेकर आज तक चली आ रही स्थानीय बनिया पारा वार्ड दुर्गा चौक की पुरातन कालीन परंपराओं को आगे बढ़ाने के लिए गौरी गौरा उत्सव में शहर के प्रथम नागरिक महापौर रामू रोहरा द्वारा अपनी भागीदारी वार्ड के पार्षद पिंटू यादव एवं पूर्व पार्षद सरिता यादव सहित वार्डवासियों के साथ सुनिश्चित करते हुए शहर वासियों को गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं देकर सभी के जीवन में भगवान कृष्ण अपना सानिध्य आशीर्वाद प्रदान करने की प्रार्थना की गौरतलब है कि शहर की 40 वार्डों में गौरा गौरी के रूप में पूजा विधान करने की परंपरा एक लंबे समय से चली आ रही है जिसमें वार्ड के पार्षद अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए हम जनमानस के साथ सब कुछ अर्चन लगाते हैं अपने पार्षद साथियों के उत्साह वर्धन हेतु अनेक वार्डों में महापौर भी इस पवित्र उत्सव में शामिल होकर यह संदेश दिए की जनता के सुख-दुख सार्वजनिक उत्सव धार्मिक समारोह में अपनी उपस्थिति देना ही एक जनप्रतिनिधि के सच्चे जन धर्म का परिचायक है ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!