Uncategorized

निश्चय कार्याक्रम क़े तहत जेल मे परिरुद्ध युवा बंदियों को अपराधों से दूर रहने किया गया प्रेरित

बंदियों को कानूनी व नैतिक जागरूकता के तहत् अपराध के दीर्घकालिक कानूनी परिणामों की दी गई जानकारी

महानिदेशक, जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं छग रायपुर के द्वारा जेल में परिरूद्ध 18 से 30 वर्ष की आयु वर्ग के आरोपियों को पुनः जेल में नहीं लौटने के लिए प्रेरित करने तथा पुनर्वास के लिए कौशल विकास उन्नयन हेतु निश्वय नामक कार्यकम प्रतिपादित किया गया है। उक्त कार्यक्रम के अनुक्रम में आज सचिव श्रीमती नेहा उसेंडी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धमतरी द्वारा जेल में निरुद्ध एन.डी.पी.एस.,पॉक्सो, व वित्तीय अपराधों से संबंधित 75 बंदियों को कानूनी व नैतिक जागरूकता के तहत् अपराध के दीर्घकालिक कानूनी परिणामों की जानकारी, पीड़ितों के अधिकारी एवं संवैधानिक मूल्य, नैतिक आचरण एवं नागरिक कर्तव्यों पर व्याख्यान देकर जागरूक किया गया। उक्त निश्चय कार्यक्रम में एन के डहरिया, सहायक जेल अधीक्षक, एवं जेल के अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!