Uncategorized

मानसरोवर के सामने नाले में गिरा बाईक सवार, जेसीबी से निकाला गया

धमतरी-मिली जानकारी के अनुसार ग्राम चंदनबिरही निवासी यशवंत साहू अंबेडकर चौक से रुद्री की ओर जा रहा था। तभी सामने से आ रही कार को देखकर वह अनियंत्रित हो गया और बाइक सहित नाले में जा गिरा।जैसे तैसे बाहर निकाला। लेकिन बाइक नाले के अंदर फंस गई।
नाले में गिरी एक बाइक के कारण मार्ग पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई थी। स्थिति को देखते हुए शिवा प्रधान ने तत्काल पहल करते हुए जेसीबी की मदद से बाइक को सुरक्षित रूप से नाले से बाहर निकाला। बाइक बाहर निकलते ही यातायात सुचारु हुआ और बाइक को उसके मालिक को सौंप दिया गया। समय रहते की गई इस कार्रवाई से बड़ी अव्यवस्था टल गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!