Uncategorized

रोटरी क्लब धमतरी के आशीष गोयल अध्यक्ष मनोनीत,भावी कार्यकाल के लिए दी जा रही बधाई एवं शुभकामनाएँ

धमतरी। रोटरी इंटरनेशनल की धमतरी इकाई के सभी पूर्व अध्यक्षों द्वारा सर्वसम्मति से रोटेरियन आशीष गोयल को वर्ष 2027-28के लिए रोटरी क्लब धमतरी के अध्यक्ष पद हेतु मनोनीत किया गया है।
आशीष गोयल पूर्व में रोटरी क्लब में सह-सचिव एवं कोषाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएँ दे चुके हैं। वे एक सफल उद्योगपति हैं और राघव इंडस्ट्रीज के अंतर्गत राइस मिल का संचालन कर रहे हैं।
वे सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय रहते हुए समाज के प्रति अपने दायित्वों का निरंतर निर्वहन करते आ रहे हैं।रोटरी क्लब धमतरी के सभी सदस्यगण एवं पूर्व अध्यक्षों ने श्री गोयल को उनके भावी कार्यकाल के लिए अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!