Uncategorized

वरिष्ठ चिकित्सकों, हॉस्पिटल संचालकों एवं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन धमतरी द्वारा एसपी को किया गया धन्यवाद ज्ञापित

फर्जी आईटी रेड में त्वरित कार्यवाही के चलते जताया आभार

पिछले माह ही बरड़िया ज्वेलर्स में हुई गोली कांड के लिए सराफा एसोसिएशन ने मामले के निराकरण के लिए मिलकर एसपी का जताया था आभार

फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर डॉक्टर के निवास में छापेमारी करने वाले अंतरराज्यीय संगठित गिरोह के प्रकरण का सफलतापूर्वक पटाक्षेप किए जाने पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन धमतरी शाखा द्वारा पुलिस अधीक्षक धमतरी सूरज सिंह परिहार को शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित करते हुए आभार व्यक्त किया गया।इस अवसर पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन धमतरी के पदाधिकारियों ने कहा कि पुलिस अधीक्षक धमतरी के दूरदर्शी नेतृत्व, स्पष्ट दिशा-निर्देशन एवं सतत् पर्यवेक्षण के कारण इस गंभीर एवं जटिल अपराध का त्वरित एवं प्रभावी अनावरण संभव हो सका। धमतरी पुलिस द्वारा सायबर तकनीक के समुचित उपयोग, सघन पतासाजी तथा अंतरराज्यीय समन्वय के माध्यम से आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर आम नागरिकों में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया गया है।
एसोसिएशन ने प्रकरण के सफल अनावरण, सभी आरोपियों की गिरफ्तारी तथा संगठित अपराधों पर कठोर एवं निर्णायक कार्यवाही हेतु धमतरी पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
पुलिस अधीक्षक धमतरी सूरज सिंह परिहार ने इस सम्मान के लिए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि धमतरी पुलिस जनसुरक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा संगठित एवं गंभीर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पूर्ण निष्ठा, तत्परता एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी।उल्लेखनीय है कि पिछले माह बरड़िया ज्वेलर्स में घटित गोलीकांड के मामले में प्रभावी कार्यवाही एवं निराकरण हेतु सराफा एसोसिएशन ने एकजुट होकर पुलिस अधीक्षक धमतरी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया था।इस अवसर पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आई एम ए) के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप साहू, डॉ. पी.के.गुप्ता, डॉ. ए.के. रावत, डॉ. हीरा महावर, डॉ.दिलीप राठौर, डॉ. रोशन उपाध्याय, डॉ. राजेश मित्तल, डॉ. एम.एम. वैष्णव, डॉ. मुकेश लुंकड़, डॉ. सुनील जैन, डॉ. स्मित कुमार, डॉ.(श्रीमती) प्रीति साहू सहित इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अन्य चिकित्सकगण उपस्थित थे.

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!