Uncategorized

संगठन में नियुक्ति केवल पद नहीं बल्कि जिम्मेदारी और सेवा का अवसर होता है-किरण बघेल

संगठन की मजबूती के लिए बूथ, मंडल और शक्ति केंद्र स्तर पर सक्रियता आवश्यक है-विकास मरकाम

भारतीय जनता पार्टी की परिचयात्मक बैठक हरदिया साहू समाज में संपन्न

धमतरी। भारतीय जनता पार्टी जिला धमतरी द्वारा संगठनात्मक सुदृढ़ता को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से एक परिचयात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिले के प्रभारी श्रीमती किरण बघेल, धमतरी विधानसभा प्रभारी विकास मरकाम, जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस तथा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना साहू पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष नेहरू निषाद विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक मंच संचालन महामंत्री राकेश साहू के द्वारा किया गया और सभा का समापन महामंत्री महेंद्र पंडित के द्वारा किया गया.बैठक का मुख्य उद्देश्य हाल ही में हुई संगठनात्मक नियुक्तियों का परिचय, कार्यकर्ताओं में समन्वय स्थापित करना तथा 25 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को स्मृति दिवस के रूप में मनाने की रूपरेखा तय करना रहा।जिला प्रभारी श्रीमती किरण बघेल ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन में नियुक्ति केवल पद नहीं बल्कि जिम्मेदारी और सेवा का अवसर होती है। उन्होंने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा की कि वे पार्टी की रीति-नीति को अंतिम पंक्ति के कार्यकर्ता तक पहुँचाने का कार्य पूरी निष्ठा से करें।धमतरी विधानसभा प्रभारी विकास मरकाम ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए बूथ, मंडल और शक्ति केंद्र स्तर पर सक्रियता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सभी पदाधिकारी जनसंपर्क और संगठन विस्तार को प्राथमिकता दें।जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है, जहाँ प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वे संगठन के कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन राष्ट्र सेवा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक रहा है। उन्होंने बताया कि 25 दिसंबर को अटल जयंती को स्मृति दिवस के रूप में जिलेभर में विभिन्न रचनात्मक, सेवा एवं विचार गोष्ठी कार्यक्रमों के माध्यम से मनाया जाएगा, ताकि नई पीढ़ी अटल जी के विचारों से प्रेरणा ले सके।बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत करने, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुँचाने तथा अटल जी के विचारों को जन-जन तक ले जाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से बी एल ओ विजय साहू, ठाकुर शशि पवार ,कविंद्र जैन,श्रीमती बीथीका विश्वास, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अनीता यादव, श्रीमती अर्चना चौबे,श्रीमती सरला जैन, कौशल्या देवांगन, ज्योति साहू, अंगिरा ध्रुव , खिलेश्वरी किरण,मंडल अध्यक्ष श्रीमति मोनिका देवांगन पवन ग़जपाल अमन राव मिश्रीलाल पटेल, विनय जैन,हेमंत चंद्राकर ,गौरव मगर, राजीव चंद्राकर अनिल तिवारी कोमल देवांगन ,निरंजन साहू ,आनंद मेश्राम ,दमयंती साहू,भगत यादव, , मुरारी यदु ,रोहिताश मिश्रा, शुभम जायसवाल, ऋषभ देवांगन, ज्ञानिक रामटेके,चैन सुख परख, भरत सोनी, बलराम साहू हुलास साहू वीरेंद्र साहू अविनाश दुबे तरेंद्र चंद्राकर दानिश चंद्राकर रेणुका साहू वह रितिक यादव जिला मीडिया प्रभारी उमेश साहू आदि उपस्थित थे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!