Uncategorized

सिहावा पुलिस द्वारा की गई सटोरिये पर कार्यवाही, सट्टा पट्टी व नगदी 1500 रूपए जब्त

थाना सिहावा को सूचना प्राप्त हुई कि अनिल साहू नामक व्यक्ति ग्राम सांकरा, नंदी चौक सूखा तालाब, शिव मंदिर के सामने खुले आम सार्वजनिक स्थान पर लोगों से रुपये-पैसे लेकर सट्टा पट्टी नामक जुआ खेला रहा है।मुखबिर सूचना की तस्दीक हेतु थाना सिहावा पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर दबिश दी गई, जहाँ आरोपी को सार्वजनिक स्थान पर सट्टा पट्टी जुआ खिलाते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। विधिवत गवाहों के समक्ष तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से
1 नग कागज का टुकड़ा, जिस पर विभिन्न अंक लिखे हुए (ऊपरी भाग में 46- 05 रूपये एवं निचले भाग में 87-5 रूपये अंकित था )1 नग संतरी रंग का नीला डॉट पेन सट्टा से संबंधित नगद रकम 1500 रूपये बरामद किया गया।उक्त समस्त सामग्री को गवाहों के समक्ष विधिवत जप्त किया गया.आरोपी के विरुद्ध थाना सिहावा में धारा 6(क) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष न्यायिक रिमांड के लिए भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!