Uncategorized

नये बस स्टैण्ड यात्री प्रतीक्षालय में सालों से अव्यवस्था हावी

शाम ढलते छलकते है जाम, गंदगी कचरे का भी लगा रहा है ढेर

धमतरी. नया बस स्टैण्ड से रोजाना लगभग 250-300 बसे गुजरती है जिसमें हजारों यात्री सफर करते है। कई बार यात्रियों को बसों के इंतजार में काफी देर इंतजार भी करना पड़ता है। ऐसे में या तों वे यात्री प्रतिक्षालय में शरण लेते है। या फिर किसी दुकान के सामने खड़े रहने मजबूर होते है। अधिकांश: यात्री, यात्री प्रतिक्षालय में अव्यवस्था के कारण रुकना पसंद नहीं करते।
ज्ञात हो कि यात्री प्रतिक्षालय बनाने का उद्देश्य था कि यात्रियों को कुछ समय ठहरने के लिए यहां वहां भटकने की आवश्यकता न पड़े। प्रतिक्षालय में ही प्रकाश, पानी, स्वच्छता बैठक व्यवस्था, टीवी पंखे, आदि की सुविधा मिल जाये शुरुवात के कुछ सालों में यह उद्देश्य पूरा भी हो रहा था, लेकिन अब कई साल बीत है यहां अव्यवस्था ही हावी है यात्री प्रतिक्षालय में शाम ढलते ही कुछ लोगों द्वारा शराब गांजा का सेवन किया जाता है। जिससे शाम ढलने के बाद महिलायें युवतियां यात्री प्रतिक्षालय में प्रवेश ही नहीं करती। वहीं दूसरी ओर प्रतिक्षालय में गंदगी का आलम रहता है यहां कचरे का ढेर लगा रहता है। यात्रियों द्वारा स्वच्छता के लिए जागरुकता यहां नही दिखाया जाता। कचरे को डस्टबीन में डालने के बजाये यहां वहां प्रतिक्षालय में ही फेंक दिया जाता है। यहां पंखे तो चल रहे है लेकिन लाईट भगवान भरोसे रहता है। इसलिए कई दिन यहां अंधेरा छाया रहता है। बस स्टैण्ड पहुंचने वाले यात्रियों ने यहां व्यवस्था में सुधार की मांग की है।
चोरी के बाद सालों से नहीं लग पाया टीवी
बता दे कि यात्री प्रतिक्षालय में पहले यहां एलईडी टीवी लगा हुआ था जिससे यात्रियों का मनोरंजन होता रहता था। लेकिन कुछ साल पहले टीवी को अज्ञात चोर उड़ा ले गया। थाने में इसकी शिकायत भी हुई पुलिस जांच भी हुई लेकिन चोर का पता नहीं चल पाया। चोरी के बाद से आज तक यात्री प्रतिक्षालय में पुन: टीवी नहीं लग पाया है। जिसकी कमी यहां यात्रियों को खलती है। बस स्टैण्ड का पूर्व में कई बार अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया इस दौरान प्रतिक्षालय की अव्यवस्था भी उजागर हुई लेकिन इसे दूर करने प्रयास नहीं हुए।


अन्य यात्री प्रतिक्षालयों का भी हाल बुरा
शहर में कई बस स्टापेज है सभी स्थानों पर यात्री के कुछ देर बैठने की व्यवस्था है। इससे यात्रियों को धूप बरसात में तो कुछ हद तक राहत मिल जाती है। लेकिन अव्यवस्था यहां भी हावी है। वर्तमान में गर्मी का मौसम है इसलिए सभी यात्री प्रतिक्षालयों में पेयजल की व्यवस्था जरुरी है। लेकिन नये बस स्टैण्ड के अतिरिक्त अन्य स्थानों पर पेयजल के लिए यात्रियों को यहां वहां भटकना पड़ता है। गंदगी, धूल से प्रतिक्षालय सराबोर रहता है। जिससे यहां बैठना मुश्किल रहता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!