Uncategorized

शिक्षकों पुन: पदस्थापना की मांग को लेकर पालकों ने की स्कूल में की तालाबंदी

युक्तियुक्तकारण के बाद स्कूल के 4 में से 2 शिक्षक भेजे गए मूल स्कूल में, अब 125 बच्चो की जिम्मेदारी मात्र 2 शिक्षकों पर


नगरी। प्राथमिक प्रायोगिक शाला नगरी में कक्षा 1 से 5वी तक 125 विद्यार्थी अध्ययन कर रहे हैं इन्हें चार शिक्षक पढ़ रहे थे पर शिक्षा विभाग द्वारा बनाए गए नए नियम युक्ति युक्तकरण के तहत दो संलग्न शिक्षकों को उनके मूल स्कूल भेजा गया. अब 125 बच्चों को संभालने की पूरी जिम्मेदारी दो शिक्षकों पर आ गई जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, इस बात से नाराज पालकों ने शुक्रवार को विकासखंड शिक्षा अधिकारी केआर साहू से मुलाकात कर तुरंत कार्य मुक्त शिक्षकों को वापस बुलाने या फिर नए शिक्षकों की व्यवस्था करने मांग की अन्यथा बच्चों को स्कूल न भेजना और स्कूल में तालाबंदी करने की बात कही थी, पालकों की मांग पूरी नहीं होने पर शनिवार सुबह स्कूल परिसर में पालकों द्वारा शिक्षा विभाग के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए तालाबंदी की गई और कहा गया कि जब तक उनकी मांग पूर्ण नहीं हो जाती तब तक वह बच्चों को स्कूल नहीं भेजेंगे और स्कूल में ताला लटका रहेगा.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!