कुरूद में थिंक आईएएस अकैडमी का हुआ शुभारंम
नपा अध्यक्ष ज्योति भानु चंद्राकर सहित गणमान्य अतिथि रहे उपस्थित

कुरूद नगर में थिंक आईएएस अकैडमी का वन्देमातरम वार्ड नगरपालिका अध्यक्ष निवास गली के बाज़ू मे शुभारंभ हुआ, प्रतिष्ठान ओपनिंग वर्णिका शर्मा के राज्यमंत्री दर्जा बाल संरक्षण आयोग के मुख्य आतिथ्य मे, ज्योति भानु चन्द्राकर नगरपालिका अध्यक्ष के अध्यक्षता में विशिष्ट अतिथियों मे गौरीशंकर कश्यप जिला पंचायत अध्यक्ष गरियाबंद, ज़िन्दगी जी 24 के संपादक संदीप अखिल , पत्रकार रसिका पांडे , वन्देमातरम परिवार के अध्यक्ष भानु चन्द्राकर , नायब तहसीलदार चन्द्राकर सहित थिंकअकैडमी के संचालक मुरली देवांगन के आतिथ्य में संपन्न हुआ, इस अवसर पर मुरली देवांगन द्वारा रचित आईएएस तैयारियों के लिए पुस्तक विमोचन भी किया गया.कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वर्णिका शर्मा , नगरपालिका अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर ने कहा कुरूद जैसे विकसित नगर में यह प्रतिष्ठान हम सबके लिए गौरवान्वित करने वाला है.
