Uncategorized

अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन करते आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार,31 पौवा देशी शराब,नगदी एवं मोटरसायकल जप्त

धमतरी पुलिस द्वारा जिले में मादक पदार्थ एवं अवैध शराब के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी तारतम्य में थाना अर्जुनी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम हरफतराई, मुख्य नहर पार अर्जुनी के पास एक व्यक्ति मोटरसायकल में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा है।
सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए अर्जुनी पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई, जहाँ आरोपी को एक बैंगनी कलर के पिट्ठू बैग में रखकर अवैध रूप से शराब बिक्री करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।गवाहों के समक्ष तलाशी लेने पर आरोपी टिकेश्वर रामविलास साहू 38 वर्ष निवासी ग्राम डोडकी, थाना अर्जुनी,के कब्जे से 31 पौवा देशी शराब (कीमत 2,480 रुपये) बिक्री रकम 3,400 रुपये
मोटरसायकल (कीमत 50,000 रुपये)
इस प्रकार कुल 55,880 रुपये की सामग्री जप्त की गई।आरोपी के विरुद्ध थाना अर्जुनी में अपराध क्रमांक 39/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही करते हुए आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!