Uncategorized

चर्रा में नवनिर्मित केंद्रीय विद्यालय भवन का प्रधानमंत्री व मानव संसाधन मंत्री 20 को करेंगे वर्चुअल उद्घाटन

विशेष अतिथि के रूप में सांसद चुन्नीलाल साहू एवं विधायक अजय चंद्राकर रहेंगे उपस्थित

लगभग 21 करोड 93 लाख रुपए की लागत से बनकर तैयार हुआ भवन
मूलचंद सिन्हा
कुरुद । 20 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मानव संसाधन मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पूरे देश भर में नवनिर्मित केंद्रीय विद्यालय के भवनों का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे।तथा कुरूद के ग्राम चर्रा के नवनिर्मित भवन के उद्घाटन अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में सांसद चुन्नीलाल साहू महासमुंद लोकसभा क्षेत्र एवं कुरूद विधायक अजय चंद्राकर उपस्थित रहेंगे। लगभग 21 करोड 93 लाख रुपए की लागत से बनकर तैयार हुए कुरूद के केंद्रीय विद्यालय में साढ़े सौ छात्र-छात्राएं अध्यनरत हैं। जो नए भवन में शिफ्ट होने के बाद दुगुनी संख्या में शिक्षा ग्रहण कर पाएंगे। शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़े केंद्र के रूप में स्थापित होगा।

केंद्रीय विद्यालय की प्रिंसिपल ग्लोरिया मिंज ने बताया कि अभी कुरूद के शाला भवन में 432 छात्र छात्राए अध्ययनरत है। नए भवन में पर्याप्त कमरे तैयार है। और हायर सेकेण्डरी के स्टूडेंट्स के लिए सारे सब्जेक्ट और मॉडल लैब भी रहेगा। प्रिंसिपल ने कहा कि इस नए सेशन में प्रायमरी की एक और सेक्शन स्टार्ट की जायेगी। जिसमे क्लास फस्र्ट से क्लास फिफ्थ तक 40 – 40 न्यु स्टूडेंट को एडमिशन दिया जाएगा। जिससे हर वर्ष स्टूडेंट्स की संख्या बढ़ेगी और क्षेत्र के बच्चो को अधिक एडमिशन मिलने लगेगा। शैक्षणिक गतिविधियों मे केंद्रीय विद्यालय एवं कृषि महाविद्यालय ग्राम चर्रा मे शिक्षा के क्षेत्र मे मॉडल गांव के रूप में विकसित किये जा रहे हैं। जिसमें युवाओं को रोजगार एवं स्वावलंबी बनने की हुनर सीख अपना उज्जवल भविष्य बना सकेंगे साथ ही यहां से निकलने वाले होनहार छात्र देश और दुनिया में कुरूद क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे ।
एनएच से विद्यालय पहुंच मार्ग पर दुर्घटना का खतरा, पेयजल की है समस्या

चर्रा एन एच अप्रोच रोड राष्ट्रीय राजमार्ग के सेंटर पॉइंट पर शैक्षणिक दृष्टिकोण से शिक्षा के क्षेत्र मे एक पहचान बन रहा है, जो विकसित समाज की परिकल्पना को साकार करने आने वाले छात्र-छात्राओं और पालकगण भी दुर्घटना की आंशका से चिंतित है। ऐसे में राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर क्रॉसिंग एवं यातायात सिग्नल की जरूरत महसूस की जा रही है। केंद्रीय विद्यालय कुरूद में हाईवे रोड से लगे ग्राम छाती डांडेसरा, भाटागांव, मरौद, बिरेझर , जी जामगांव, सिर्री, चटौद से लेकर कोड़ापार और भखारा, रामपुर , कोर्रा, सिलोटी, सिलीडीह से लेकर सेमरा बी क्षेत्र के बच्चे यहां शिक्षा ग्रहण करने आते है। जिनके सुरक्षा हेतु सिग्नल सिस्टम और मापदंडों के अनुरूप स्पीड ब्रेकर की बेहद अनिवार्यता है। साथ ही रोड लाइट भी जरुरी है। नवनिर्मित केंद्रीय विद्यालय भवन में पानी की कमी बताई जा रही है । केंद्रीय विद्यालय के पालक भानु चंद्राकर ने बताया कि स्कूल परिसर पर पानी की समस्या की जानकारी मिली है निराकरण के लिए विधायक अजय चंद्राकर से स्कूल तक पाइप लाइन बिछाने की मांग की गई है। जिस पर विधायक अजय चंद्राकर ने संज्ञान में लेते हुए इसे पूरी करने की बात कही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!